ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BPSC EXAM: 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर अड़े छात्र, पटना में फिर से अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन

PATNA: राजधानी पटना की सड़कों पर एक बार फिर से बड़ी संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी (BPSC CANDIDATE) उतरे हैं और गर्दनीबाद धरनास्थल पर हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ

BPSC EXAM: 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर अड़े छात्र, पटना में फिर से अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना की सड़कों पर एक बार फिर से बड़ी संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी (BPSC CANDIDATE) उतरे हैं और गर्दनीबाद धरनास्थल पर हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी (PROTEST) कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (70th BPSC exam) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी पूरी परीक्षा को रद्द (cancellation of exam) करने की मांग कर रहे हैं।


दरअसल, BPSC की 70वीं परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने की अफवाहें उड़ी थीं। इस मामले में आयोग ने इस केंद्र पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया था, लेकिन छात्रों की मांग है कि पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए। अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार की सुबह से ही में पटना में बड़ी संख्या में छात्र पर प्रदर्शन कर रहे हैं।


प्रदर्शनकारी छात्रों का मानना है कि एक ही परीक्षा के लिए अलग-अलग केंद्रों पर अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर मिलना चाहिए। छात्रों ने ‘शिक्षा का सत्याग्रह’ नाम से इस आंदोलन को शुरू किया है।


प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने बताया, "मेरा परीक्षा केंद्र कटिहार था। हमारी मांग है कि पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और दोबारा आयोजित किया जाए। हम यह कैसे मानें कि अगली परीक्षा में सवाल आसान या मुश्किल पूछे जाएंगे?" एक अन्य छात्र ने कहा, "हम सभी परीक्षार्थी समान हैं। हमें समान अवसर मिलना चाहिए। एक ही परीक्षा के लिए अलग-अलग नियम नहीं होने चाहिए।"

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से सदन सिंह की रिपोर्ट..