ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सोमवार से खुल जाएगा बिहार विधानसभा सचिवालय, विधान परिषद में भी होने लगेगा काम

PATNA : लॉकडाउन के बीच केन्द्र सरकार की जारी गाइडलाइन के मुताबिक 20 अप्रैल से बहुत कुछ खुलने जा रहा है। सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। सोमवार से बिहार विधानसभा और विधान परिषद मे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बीच केन्द्र सरकार की जारी गाइडलाइन के मुताबिक 20 अप्रैल से बहुत कुछ खुलने जा रहा है। सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। सोमवार से बिहार विधानसभा और विधान परिषद में भी काम शुरू हो जाएगा।


बिहार विधानसभा सचिवालय और विधान परिषद में भी 20 अप्रैल से काम होने लगेगा। साथ ही साथ बिहार सरकार के तमाम दफ्तर 20 अप्रैल से काम करने लगेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय़ के गाइडलाइन के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि सभी कार्यालयों के खुलते ही पहले उन्हें सेनेटाइज करने का काम बड़े पैमाने पर होगा।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार क्लास ए और बी के सरकारी सेवक नियमित तौर पर प्रतिदिन दफ्तर आएंगे। क्लास सी और दूसरे आखिरी संवर्ग और संविदा कर्मी श्रेणी के 33 प्रतिशत कर्मचारी ही दफ्तर आएंगे। प्रशाखा और कोषांग में पदस्थापित असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर  संवर्ग के कर्मी, डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए आंतरिक व्यवस्था के तहत रोस्टर का निर्धारण किया जाएगा। अपर डिविजनल और लोअर डिविजनल क्लर्क के संबंध में पहले से जारी निर्देश 20 अप्रैल से 3 मई तक प्रभावी रहेगा।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के संबंध में जारी गाइडलाइन और कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निर्धारित एसओपी का पालन निश्चित तौर पर करना होगा। 


टैग्स