ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सिंगल यूज प्लास्टिक से बैन हटा, अब 1 जुलाई 2022 तक कर सकते हैं इस्तेमाल

PATNA: पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जो प्लास्टिक कारोबारियों के लिए राहत देने वाली खबर है। सरकार ने अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। 15 दिस

सिंगल यूज प्लास्टिक से बैन हटा, अब 1 जुलाई 2022 तक कर सकते हैं इस्तेमाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है जो प्लास्टिक कारोबारियों के लिए राहत देने वाली खबर है। सरकार ने अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। 15 दिसंबर से बिहार में प्लास्टिक और थर्मोकोल के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। जिसे सरकार ने अब हटा लिया है। इससे जुड़ी अधिसूचना भी सरकार ने जारी कर दी है।


पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के अनुसार 01 जुलाई 2022 से बिहार में 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक के सामान और थर्मोकोल से बने विभिन्न तरह से सामान पर प्रतिबंध लग जाएगा। यह भी कहा गया है कि जिस दिन केन्द्र सरकार यह प्रतिबंध लागू करेगी उसी दिन से बिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने सामानों पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसके साथ ही इयरबड्स में यूज होने वाले प्लास्टिक, मिठाई और सिगरेट के डिब्बे के चारों ओर लपेटे जाने वाले प्लास्टिक पर भी प्रतिबंध लग जाएगा। वैसे प्लास्टिक के सामानों को जो बायोडिग्रेडेबल है को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।


बिहार में पॉलिथीन पर बैन पहले ही राज्य सरकार ने लगा रखा है। 23 दिसंबर 2018 को बिहार में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इस बैन के बाद ही सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 15 दिसंबर से बिहार में प्लास्टिक और थर्मोकोल के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। जिसे सरकार ने अब हटा लिया है। इससे जुड़ी अधिसूचना भी सरकार ने जारी कर दी है।  

टैग्स