ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षा विभाग के इस फैसले से फिर मचेगा बबाल ! होली के बीच एनुअल एग्जाम कराने पर शिक्षक व छात्रों में असमंजस

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग अपने फैसले से हमेशा चर्चा में रहता है। आए दिन अजीबोगरीब आदेश जारी करने की वजह से शिक्षा विभाग की किरकिरी भी होती रहती है। इससे छात्रों एवं शिक्षकों क

शिक्षा विभाग के इस फैसले से फिर मचेगा बबाल ! होली के बीच एनुअल एग्जाम  कराने पर शिक्षक व छात्रों में असमंजस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग अपने फैसले से हमेशा चर्चा में रहता है। आए दिन अजीबोगरीब आदेश जारी करने की वजह से शिक्षा विभाग की किरकिरी भी होती रहती है। इससे छात्रों एवं शिक्षकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो होली पर्व के बीच 25 मार्च को सूबे के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर है।


दरअसल, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 7850 दिनांक 22-12-2023 के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से चार तथा कक्षा छह एवं सात के आयोजित वार्षिक परीक्षा 21 मार्च से प्रारंभ हो रही है, जो 28 मार्च तक चलेगी। इस वार्षिक परीक्षा का संचालन 21, 23, 25 व 28 मार्च को निर्धारित है। इसी बीच 24 मार्च को होलिका दहन है। 


वैसे आमतौर पर होलिका दहन के दूसरे दिन होली को त्योहार होता है परंतु इस बार उदया तिथि में 25 को पूर्णिमा होने से 26 को होली है परंतु सूबे के बहुत सारे क्षेत्रों में होलिका दहन के दूसरे दिन ही रंग व कीचड़ की होली होती है। ऐसे में विद्यालय आने में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों विशेषकर महिला शिक्षिकाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


उधर, इस मामले को लेकर शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के सचिव, निदेशक प्राथमिक शिक्षा, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक, बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग तथा बाल संरक्षण आयोग पटना को पत्र भेजकर 25 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को होली के बाद या उसके पूर्व संचालित करवाने एवं 25 मार्च को विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। लखीसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बात को रखकर इस मामले का निदान निकालने की बात कही है।