ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

खुद को जननायक कहलाने पर जदयू कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, कर्पूरी ठाकुर के अपमान का लगाया आरोप

शेखपुरा में जदयू कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। खुद को 'जननायक' कहलाने पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के अपमान का आरोप लगाया। कहा- राहुल गांधी मांगे माफी

Bihar
राहुल गांधी का विरोध
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEIKHPURA:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जननायक कहे जाने का विरोध बिहार में शुरू हो गया है। इसे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मुद्दा बनाते हुए गुरुवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका और प्रदर्शन-नारेबाजी की। अपने कार्यकर्ताओं से खुद को जननायक कहलाने वाले राहुल गांधी पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने का आरोप लगाया। 


जदयू ने पहले पूरे शेखपुरा जिले में विरोध मार्च निकाला और दल्लू चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जदयू कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से मार्च निकालते हुए दल्लू चौक पहुंचे थे। जिसमें पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, पार्टी की नेत्री रेणु कुमारी, प्रो. ब्रह्मदेव महतो के साथ-साथ बड़ी संख्याा में नेता,कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। 


पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सत्ता के लिए छटपटा रहे है। देश में झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद को जननायक घोषित कर लिये हैं। जननायक सिर्फ एक हैं और वो हैं भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर। लेकिन राहुल गांधी खुद को जननायक घोषित करके कर्पूरी ठाकुर का अपमान कर रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर का यह अपमान समूचे बिहार खास कर असंख्य पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लोगों की है। बिहार इस अपमान को नहीं सहेगा। राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगना होगा।