ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी, आज शाम राजभवन में शपथ लेंगे नीतीश

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार आज सातवीं बार शपथ लेने वाले हैं. आज शाम राजभवन में 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी, आज शाम राजभवन में शपथ लेंगे नीतीश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार आज सातवीं बार शपथ लेने वाले हैं. आज शाम राजभवन में 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. राष्ट्रीय जनता दल के अंदर खाने से मिल रही खबरों के मुताबिक तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं.


हालांकि अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे लेकिन यह बात लगभग तय है कि तेजस्वी इस आयोजन से दूर रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य बड़े चेहरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने इस से दूरी बना ली है.


राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से अन्य नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं अब तक यह साफ नहीं किया गया है. हालांकि कांग्रेस की तरफ से कुछ बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.