ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

स्कूल से लौट रहे चाचा - भतीजे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ़्तार हाइवा ने मारी टक्कर

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में जान जाने की खबरें नि

स्कूल से लौट रहे चाचा - भतीजे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ़्तार हाइवा ने मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में जान जाने की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके खुशरूपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में चाचा - भतीजे की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खुशरूपुर थाना क्षेत्र के  जगमाल विगहा स्थित कटौना गांव के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने दो बाइक सवार को कुचल दिया। जहां स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई।  सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे बताए जा रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि, जगमाल बीघा के पास पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर बेलगाम हाइवा ने स्कूल से लौटते समय बाइक सवार चाचा भतीजे को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक वहां से फरार हो गया।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया और आरोपी चालक की तलाशी करने में जुटी है। 


इधर, इस घटना को लेकर खुसरूपुर सवइंस्पेक्टर राघवेन्द्र झा ने बताया कि, ये लोग कटौना गांव से स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस लौट रहे थे। ये लोग मोदिनपुर लौट रहे थे तभी जगमालविगहा के पास पंगत होटल के पास पीछे से तेज रफ़्तार से साथ आ रही हाइवा ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।