ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सरकारी कर्मचारियों के खाते में आज से ही डाले जाएंगे सैलरी, जानें वजह

PATNA: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें इस महीने की सैलरी आज से खाते में मिलना शुरू हो ज

सरकारी कर्मचारियों के खाते में आज से ही डाले जाएंगे सैलरी, जानें वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें इस महीने की सैलरी आज से खाते में मिलना शुरू हो जाएगी। राज्य कर्मियों के खाते में अप्रैल महीने की सैलरी आज से आनी शुरू हो जाएगी।


दरअसल, नीतीश सरकार ने पिछले ही दिनों यह आदेश जारी किया था कि ईद के मद्देनजर रखते हुए अप्रैल महीने की सैलरी पहले दी जाएगी। इसको लेकर वित्त विभाग के तरफ से निर्देश जारी किया गया है।


वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह ने राज्यपाल के प्रधान सचिव, विधानसभा और परिषद के सचिव, पटना हाइकोर्ट के महानिबंधक,सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, कोषागार पदाधिकारी को सोमवार को निर्देश जारी किया।


इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के वैसे अराजपत्रित और राजपत्रित कर्मी जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है, को संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन भुगतान किया जाता है। लेकिन, सरकार ने ईद को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन भुगतान 18 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है।


आपको बताते चलें कि, नीतीश सरकार सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान 1 घंटे पहले ड्यूटी खत्म करने की छूट भी देती है। यह व्यवस्था पहली बार साल 2022 में शुरू की गई, फिर इसे स्थाई कर दिया गया।