ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सचिवालय में भूमि सुधार विभाग के कर्मचारी की मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां मुख्य सचिवालय के टॉयलेट में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एलडीसी धर्मेंद्र बहादुर की मौत हो गई है. मौत के बाद स

सचिवालय में भूमि सुधार विभाग के कर्मचारी की मौत, टॉयलेट में मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां मुख्य सचिवालय के टॉयलेट में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एलडीसी धर्मेंद्र बहादुर की मौत हो गई है. मौत के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है. 


जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र बहादुर की मौत शौच के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शौच के लिए गए हुए थे, काफी देर होने पर जब नहीं लौटे तो उनके सहयोगी कर्मियों ने जाकर देखा तो शौचालय की सीट पर वो लुढ़के पाए गए. लोगों ने बताया कि बहादुर की उम्र 50 साल थी और वे किडनी पेशेंट थे. लगभग 20-25 साल से वे सचिवालय में कार्यरत थे. 


अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन में उनकी डेड बॉडी को हॉस्पिटल में भेजना चाहा लेकिन सचिवालय में एम्बुलेंस तक की व्यवस्था नहीं थी. किसी तरह विभाग की गाड़ी से उनके शव को अस्पताल भेजा गया. डॉक्टर ने उनके मृत होने की पुष्टि की. फिलहाल धर्मेंद्र बहादुर की मौत से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता