ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

रोड एक्सीडेंट में स्टूडेंट की मौत, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा

PATNA: राजधानी पटना से सटे बिहटा में आज एक स्कूली छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार के कहर में उसकी जान चली गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बिलाप मोड़ के पास की है, जहां ते

रोड एक्सीडेंट में स्टूडेंट की मौत, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से सटे बिहटा में आज एक स्कूली छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार के कहर में उसकी जान चली गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बिलाप मोड़ के पास की है, जहां तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को रौंद दिया। घटना की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर गाडी लेकर मौके से भाग निकला। मृतक छात्र की पहचान कालीगंज गांव के रहने वाले समशेर यादव के बेटे सन्नी कुमार के रूप हुई है। मृतक की मौत की सूचना मिलने के बाद घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 



मृतक के परिजनों ने बताया कि सन्नी सुबह अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था। इसी बीच रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने छात्र को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टैग्स