ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

राजद उम्मीदवार ने कहा- बिहार में शराब नहीं जहर पी रहे लोग, होम डिलीवरी में 400 वाला माल 1000 में मिल रहा

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी पर मतदाताओं को लुभा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता शराबबंदी कानून की विफलता को लेकर लगातार नीतीश

राजद उम्मीदवार ने कहा- बिहार में शराब नहीं जहर पी रहे लोग, होम डिलीवरी में 400 वाला माल 1000 में मिल रहा
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी पर मतदाताओं को लुभा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता शराबबंदी कानून की विफलता को लेकर लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं. जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल होने वाले राजद नेता ने एक बार फिर से शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है. 




जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आये अमरनाथ गामी के पार्टी बदलने के साथ ही स्वर भी बदल गए हैं. जेडीयू में रहते हुए शराबबंदी का पक्ष लेने वाले अमरनाथ गामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ कागज पर ही शराबबंदी है. जमीन पर सभी लोग जानते हैं कि पुरे बिहार में होम डिलीवरी होती है. 400 रुपया का माल 1000 रुपया में मिलता है और 20 रुपया वाला माल 100 रुपया में मिलता है. लोग पहले शराब पीते थे, अब जहर पीते हैं. पहले असली पीते थे, अब नकली पीते हैं लेकिन पीते तो हैं. 


दरभंगा से आरजेडी के टिकट पर अमरनाथ गामी चुनाव लड़ रहे अमरनाथ गामी ने कहा कि सीएम नीतीश ने पहले बिहार में शराब की आदत लगाई. मंदिर, मस्जिद और स्कूलों के बगल में शराब के दुकान खुलवाए. इसमें सुशील मोदी की भी साजिश है, साजिश के तहत ही अचानक से शराबबंदी कानून को लागू कराया.


अमरनाथ गामी ने आरजेडी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि इस बार जनता चुनाव लड़ रही है नेता नहीं. रुझान यही है कि नेता पीछे छूट जाता है और जनता आगे चल रही है. जनता कल के बदले आज ही जल्द से जल्द तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को बेताब है. उन्होंने कहा कि वे वादा तो नहीं, लेकिन दावा जरूर करते हैं कि चुनाव जीतने के बाद शहर की तमाम समस्या के साथ जल जमाव की समस्या को जरूर समाप्त करेंगे.