ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राजद ने दूसरे चरण में 32 उम्मीदवारों को दिया टिकट, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आरजेडी ने 32 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इन उम्मीदवारों को पार्टी ने सिंबल दे दिया है. जल्द ही ये उम्मीदवार अपना नामांकन करे

राजद ने दूसरे चरण में 32 उम्मीदवारों को दिया टिकट, यहां देखिये पूरी लिस्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आरजेडी ने 32 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इन उम्मीदवारों को पार्टी ने सिंबल दे दिया है. जल्द ही ये उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे जबकि कई उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन कर भी लिया है. राजद की दूसरी लिस्ट में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप, अबू दोजाना, लवली आनंद, रितु जायसवाल और लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इस खबर में नीचे उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट दी हुई है.


लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव को हायाघाट से टिकट दिया गया है, जो पिछली बार बहादुरपुर सीट से चुनाव जीते थे. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें पार्टी का सिंबल दिया है. दरभंगा जिले की बहादुरपुर विधानसभा सीट से विधायक भोला यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं, जो फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव हैं. बीते दिन भोला यादव रिम्स में इलाज करवा रहे लालू यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे.



सहरसा से लवली आनंद और शिवहर से चेतन आनंद को सिंबल दिया गया है. जदयू से आए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमई राम को राजद ने बोचहां से टिकट दिया है. पिपरा के विधायक यदुवंश यादव निर्मली से चुनाव लड़ेंगे. महिषी से दिवंगत विधायक अब्दुल गफूर की जगह पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी गौतम कृष्ण को मौका दिया गया है.


यहां देखिये राजद उम्मीदवारों की लिस्ट -


1. हायाघाट - भोला यादव

2. लौरिया- शंभु तिवारी

3. नरकटिया - डॉ. शमीम अहमद

4. मोतिहारी - ओमप्रकाश सहनी

5. रानीगंज - अविनाश मंगलम ऋषिदेव

6. जोकीहाट - सरफराज आलम

7. सिकटी - शत्रुघ्न प्रसाद सुमन

8. ठाकुरगंज - सऊद असरार नदवी

9. बायसी - अब्दुस सुभान

10. बनमनखी - उपेंद्र ततमा 

11. मधेपुरा - प्रो. चंद्रशेखर

12. ढाका - फैसल रहमान

13. परिहार - रितु जायसवाल

14. सुरसंड - अबू दोजाना

15. बाजपट्टी - मुकेश कुमार यादव

16. लौकहा - भरत मंडल

17. निर्मली - यदुवंश यादव

18. पिपरा - विश्वमोहन मंडल

19. त्रिवेणीगंज - संतोष सरदार

20. नरपतगंज - अनिल कुमार यादव

21. सहरसा - लवली आनंद

22. महिषी - डॉ. गौतम कृष्ण

23. गायघाट - निरंजन राय

24. बोचहां - रमई राम

25. कुढनी - अनिल सहनी

26. मोरवा - रणवविजय साहू

27. सरायरंजन- अरविंद कुमार सहनी

28. बेलसंड - संजय कुमार गुप्ता

29. रघुनाथपुर -हरिशंकर यादव

30. गोरिया कोठी नूतन वर्मा

31. गरखा सुरेंद्र राम

32. बिहपुर से बुलो मंडल