ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Vasudev Devnani : विशेष विमान से पटना से जयपुर पहुंचे राजस्थान विस अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सीने में दर्द के बाद IGIC में थे भर्ती

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सीने में दर्द के बाद IGIC में भर्ती कराया गया था। जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों की टीम के साथ उन्हें विशेष विमान से जयपुर ले जाया गया है।

BIHAR
विस अध्यक्ष जयपुर पहुंचे
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

patna news: बिहार विधानमंडल में आज से 2 दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 85वां सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के पहले ही दिन सोमवार की सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में एडमिट कराया गया। जहां जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई। तब प्राथमिक उपचार के बाद शाम को ही वो विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गये। उनके साथ पटना से डॉक्टरों की टीम भी रवाना हुए। कुछ देर पहले डॉक्टरों की टीम के साथ वासुदेव देवनानी जयपुर पहुंचे हैं। 


बता दें कि बिहार विधानमंडल में 20 जनवरी से 2 दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 85वां सम्मेलन आयोजित हुआ। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश समेत दूसरे राज्यों के विधानसभा विधान परिषद के अध्यक्ष-सभापति, उपाध्यक्ष-उप सभापति मौजूद रहे। इस दौरान राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को अचानक सीने में दर्द हुआ। आनन-फानन में उन्हें पीएमसीएच परिसर से सटे आईजीआईसी में एडमिट कराया गया। जहां इलाज शुरू किया गया। इस बात की जानकारी जब  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल  शर्मा को हुई तो उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को जयपुर लाने के लिए स्पेशल विमान पटना भेजा। इसी विमान से वासुदेव देवनानी जयपुर के लिए रवाना हुए। डॉक्टर की टीम भी उनके साथ गये हैं। 


डॉक्टरों की माने तो उनकी हालत में सुधार हुआ है। बता दें कि वासुदेव देवनानी पूर्व में राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वो राजस्थान के अजमेर उत्तर से विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं। राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत को लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे पटना में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सीने में दर्द की शिकायत के बाद तुरंत आईजीआईसी में एडमिट कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि गैस का प्रोब्लम था। अब उनकी स्थिति सामान्य है। हार्ट अटैक का मामला नहीं था अभी ठीक हैं उनकी इच्छा वापस जयपुर जाने की है। जिसकी व्यवस्था की जा रही है।

टैग्स