ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में कोरोना के हालात पर रविशंकर प्रसाद ने मंत्री और प्रधान सचिव से बात की, अस्पताओं में इंताजाम पर लिया फीडबैक

PATNA : पटना में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज एक बार फिर से राज्य सरकार के मंत्री अधिकारी और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से बात की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज एक बार फिर से राज्य सरकार के मंत्री अधिकारी और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से बात की है। रविशंकर प्रसाद ने पटना में कोरोना के हालात को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से बातचीत की है। रविशंकर प्रसाद ने भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से भी हालात को लेकर चर्चा की है। 


इसके अलावे पटना साहिब के सांसद ने राजधानी के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की है। पीएमसीएच, एनएमसीएच और पटना एम्स में मरीजों के लिए किस तरह के इंतजाम हैं इसको लेकर उन्होंने पटना के डीएम और इन अस्पतालों के अधीक्षकों से बातचीत की है। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बिहार में कोरोना टेस्ट की रफ्तार में तेजी आना अच्छी बात है और निजी अस्पतालों में टेस्टिंग से लेकर आइसोलेशन सेंटर बनाए जाने की अनुमति दिया जाना भी एक अच्छा कदम है।


रविशंकर प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से ये विषय रूप से आग्रह किया कि पटना के पाटलिपुत्र अशोक होटल जो अभी आइसोलेशन केंद्र के रूप में कार्यरत है उसे बहुत जल्दी अस्पताल के रूप में उचित मेडिकल व्यवस्थाओं के साथ स्थापित किया जाए। कोरोना की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए अधिक बेड उपलब्ध हो यह बहुत जरूरी है साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि बिहार के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कुछ बड़े अस्थाई अस्पताल स्थापित किया जाए जैसा दिल्ली एवं अन्य राज्यों में किया गया है।

टैग्स