ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: 'भंडार निगम' का चेयरमैन बनने के लिए दिलीप जायसवाल ने 5 दिनों तक मेरा जूता....! कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री ने भाजपा छोड़ी..नेतृत्व पर निकाली भड़ास

Bihar News: बिहार भाजपा में बड़ा बवाल मच गया है। पूर्व सहकारिता मंत्री और वरिष्ठ नेता रामाधार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का वर्तमान नेतृत्व कोर वोटर्स के खिलाफ काम

रामाधार सिंह इस्तीफा, बिहार भाजपा विवाद, दिलीप जायसवाल विवाद, भाजपा में बगावत, बिहार राजनीति, रामाधार सिंह सुशील मोदी, बिहार न्यूज़, BJP Bihar Crisis, Ramadhar Singh Resignation
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार भाजपा में बवाल मचा है. एक और कद्दावर नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र में उन्होंने दल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रामाधार सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि सहकारिता मंत्री रहने के दौरान दिलीप जायसवाल भंडार निगम का चेयरमैन बनने के लिए पांच दिनों तक मेरा जूता....। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भेजे पत्र में पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने आरोप लगाया कि आज का वर्तमान नेतृत्व कोर वोटर्स राजपूत और भूमिहार जाति के खिलाफ है. मैं सुशील मोदी और कैलाशपति मिश्र का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के कहने पर ही सहकारिता मंत्री रहने के दौरान मैने दिलीप जायसवाल को भंडार निगम का अध्यक्ष बनाया था. भंडार निगम का अध्यक्ष बनने के लिए दिलीप जायसवाल मेरे आवास पर लगातार 5 दिनों तक आते रहे और मेरा जूता...। रामाधार सिंह ने भाजपा की वर्तमान कमेटी को चोर कमेटी की संज्ञा दी है. इस्तीफा पत्र में रामाधार सिंह ने लिखा है कि बिहार नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व की आंख में धूल झोक रहा है.

भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी बनने के लिए मुसलमान वार्ड सदस्यों के घर मांस पहुंचाते हैं, इधर मंच पर हिंदूवादी बनने का दिखावा करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष में थोड़ी सी भी शर्म-हया है तो वह मेरी इस्तीफा स्वीकार करें.

बता दें, रामाधार सिंह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के काफी करीब थे. नीतीश कैबिनेट में वे भाजपा कोटे से सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. कुछ वर्ष पहले रामाधार सिंह लकवा के शिकार हो गए थे। तब सुशील मोदी ने उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा था, तब जाकर उनकी जान बची थी। रामाधार सिंह ऐसे नेता है जो शुरू से ही भाजपा में रहे। जबकि कई नेता टिकट नहीं मिलता देख दूसरे पार्टी में चले गए। अब वर्तमान नेतृत्व से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा कर दिया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता