ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश, थोड़ी देर में लाया जायेगा रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवंगत नेता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं. सीएम नी

श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नीतीश, थोड़ी देर में लाया जायेगा रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवंगत नेता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं. सीएम नीतीश के अलावा डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, वैशाली से लोजपा की सांसद वीणा देवी जाप संरक्षक पप्पू यादव भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट पहुंचे हैं.




पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी ही देर में दिवंगत नेता रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर लाया जा रहा है. उनके बेटे चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पटना एयरपोर्ट पर काफी भीड़ जमा हो गई है. कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं. 





इससे पहले नाराज लोजपा समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया. एलजेपी समर्थकों ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव के काफिले को रोका.


वैशाली से लोजपा की सांसद वीणा देवी को भी एलजेपी के समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट पर रोका. सुशील मोदी और पप्पू यादव के काफिले के साथ-साथ इसकी भी गाड़ी को एयरपोर्ट के पास रोका गया. सुरक्षाबलों ने समझा-बुझाकर लोजपा समर्थकों को हटाया है.  बताया जा रहा है कि रामविलास पासवान के दामाद अनिल साधु ने हंगामा किया है. उनके साथ कुछ समर्थक भी हैं. दरअसल उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है. वह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे हैं. रामविलास पासवान के दामाद अनिल साधु का कहना है कि क्या उनकी बेटी को भी अपने दिवंगत पिता से मिलने नहीं दिया जायेगा.