ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राजश्री लालू परिवार के लिए है भाग्यशाली, तेजस्वी की पत्नी को लेकर भविष्यवाणी कर रहे है आरजेडी के नेता

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री को लेकर सोमवार शाम को पटना पहुंचे. शादी के बाद पहली बार बिहार आने पर आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोश

राजश्री लालू परिवार के लिए है भाग्यशाली, तेजस्वी की पत्नी को लेकर भविष्यवाणी कर रहे है आरजेडी के नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री को लेकर सोमवार शाम को पटना पहुंचे. शादी के बाद पहली बार बिहार आने पर आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से नवदम्पति का स्वागत किया.आरजेडी के नेता तेजस्वी की शादी को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं. तेजस्वी और राजश्री के भविष्य को लेकर अलग अलग दावे किये जा रहे है. बिहार आरजेडी के महासचिव अविनाश रंजन झा ने भविष्यवाणी की है कि राजश्री लालू परिवार खासकर तेजस्वी यादव के लिए बहुत भाग्यशाली होने वाली है. उन्होने ट्वीट कर लिखा है कि लक्ष्मीनिया बहू आ गई है. 


अविनाश रंजन झा प्रदेश आरजेडी में पदाधिकारी है लेकिन उन्हे ज्योतिषशास्त्र में विशेष रूचि है. प्रोफेशनल ज्योतिष नहीं होते हुए भी वो अलग-अलग राजनीतिक विषयों पर भविष्यवाणी करते रहते है. उनके ज्योतिष ज्ञान से कई लोग प्रभावित रहे है. बचपन से उन्हे ज्यातिष में रूचि रही है और उसी को देखते हुए उन्होने राजश्री को लेकर भविष्यवाणी की है.


सोमवार को जब तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री को लेकर पटना आएं तो मीडिया से बात करते हुए उन्होने राजश्री को लेकर कहा था कि लक्ष्मी आई है. तेजस्वी की इसी बात को आगे बढ़ाते हुए आरजेडी नेता और कार्यकर्ता अब राजश्री को लेकर ये दावे कर रहे है कि वो लालू परिवार और तेजस्वी के लिए भाग्यशाली होने वाली है.

टैग्स