ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

गलती से भी महागठबंधन की सरकार बनी तो ये लोग कहेंगे "आइए न हमरा बिहार में ठोकेंगे कट्टा कपार में", राजनाथ सिंह ने कसा तंज

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फतुहा और तारापुर में जनसभाएं कीं। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो फिर से 'जंगलराज' लौट आएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब बिहार विकास

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA/MUNGER: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को होने वाला है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इस दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फतुहा और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया और नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत बनाने की बात कही। 


फतुहा विधानसभा सीट से NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार रूपा कुमारी के पक्ष में राजनाथ सिंह ने मतदाताओं से वोट मांगा। फतुहा के अलावलपुर गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचे राजनाथ सिंह का NDA प्रत्याशी रूपा कुमारी ने स्वागत किया। वही राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए रूपा कुमारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


वही मुंगेर के तारापुर में भी उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि बिहार ने अब जंगलराज नहीं, विकास का रास्ता चुना है। लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए बोले कि जब तक समोसे में आलू, तब तक बिहार में लालू, लेकिन अब बिहार बदला है। उन्होंने सम्राट चौधरी को “बिहार का चमकता सितारा” बताते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि लालू के समय में यह कहावत थी कि आइए ने हमारे बिहार में कट्टा ठोक देगें कपाड़ में । पर अब है आइए ना एनडीए के विकसित बिहार में ।


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को तारापुर विधानसभा के नवगई स्टेडियम में एनडीए उम्मीदवार सम्राट चौधरी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक ओर विकास और “विकसित भारत” का रास्ता है, और दूसरी ओर जंगलराज का। जनता तय कर चुकी है कि अब बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी।उन्होंने राजद और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि “पहले नारा चलता था ‘न खाता न बही, जो लालू जी कहें वही सही’, लेकिन अब जो जनता कहेगी वही सही होगा।” राजनाथ सिंह ने बताया कि मोदी सरकार ने बिहार को 11 साल में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए, राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “12 लाख करोड़ रुपये में हर परिवार को नौकरी देने का वादा झूठ है, जबकि बिहार का बजट ही 3.25 लाख करोड़ है।  


लालू यादव चाहते है कि तेजस्वी  मुख्यमंत्री बने  , सोनिया चाहती है कि उसका बेटा प्रधानमंत्री बने झूठ बोलकर राजनीति नहीं चलेगी।”रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए जो कहता है, करके दिखाता है, और घोषणापत्र जनता के विश्वास की गारंटी है। पाकिस्तान पे कड़ा प्रहार करते हाय कहा कि उसके आतंकवादी छुप कर 26 पर्यटकों को धर्म पूछ कर मारा , जिसके बदले में हमने पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों के ठिकाने को नेस्तनाबूत किया । राजद कांग्रेस देश को जाती धर्म में बांटना चाहते है । लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए बोले.. बिहार का नेतृत्व करने वाले कहते थे “जब तक समोसे में आलू, तब तक बिहार में लालू, लेकिन अब बिहार बदला है।” उन्होंने सम्राट चौधरी को “बिहार का चमकता सितारा” बताते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।“हम आंखों में धूल झोंकने वाली राजनीति नहीं करते, हम जनता से किया वादा निभाते हैं।” – मौके पर कई विधायक और सांसद थे मौजूद ।