ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

राजेंद्र सेतु पर मालवाहक वाहनों के ऊपर लगाई गई रोक, पटना डीएम ने पुलिसवालों को दिए सख्त निर्देश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां रेलवे और NHAI ने राजेंद्र सेतु के ऊपर मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है. पटना डीएम कुमार रवि न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां रेलवे और NHAI ने राजेंद्र सेतु के ऊपर मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है. पटना डीएम कुमार रवि ने मंगलवार की शाम 7 बजे से राजेंद्र सेतु के ऊपर मालवाहक भारी वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. पटना पुलिस को भी नियम सख्ती से लागू करने के लिए कई निर्देश दिए गए हैं. इस फैसले के साथ ही बेगूसराय के लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी. क्योंकि बताया जा रहा है कि इस पुल पर मालवाहक वाहनों रोक लगाए जाने से व्यापार काफी असर पड़ेगा. 


राजेंद्र सेतु की जर्जर स्थिति को देखते  प्रशासन की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है. पटना डीएम कुमार रवि के मुताबिक ASP लिपि सिंह को यह निर्देश दिया गया है कि इस नियम को सख्ती से लागू किया जाये. जिसके बाद एएसपी के निर्देश पर हाथीदह थाना की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है. हाथीदह थाना की टीम के साथ अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है. 


नियम लागू होते ही स्थानीय वाहन मालिकों और ड्राइवरों में हड़कंप मच गया. भारी संख्या में मालवाहक वाहन  हाइटगेज के पास जमा होने लगे. जिन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया. बता दें कि कुछ दिन पहले सेंट्रल टीम ने पुल का निरिक्षण किया था. जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि मालवाहक वाहनों के परिचालय पर रोक लगा दी जाये. बताया जा रहा है कि इस बड़े फैसले से लाखों लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANAK SHARMA

FirstBihar संवाददाता