ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राजधानी में 35 साल का शख्स 1 हफ्ते से लापता, युवक को तलाशने में जुटी पटना पुलिस

PATNA : राजधानी पटना में एक शख्स की गुमशुदगी का मामला सामने आया है. अचानक घर से लापता युवक के लौट आने की उसके घरवाले राह देख रहे हैं. परिजनों में थाने में मिसिंग की रिपोर्ट लि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक शख्स की गुमशुदगी का मामला सामने आया है. अचानक घर से लापता युवक के लौट आने की उसके घरवाले राह देख रहे हैं. परिजनों में थाने में मिसिंग की रिपोर्ट लिखवाई है. मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस युवक की तलाशी में जुटी हुई है. 

राजधानी में 35 साल का शख्स 1 हफ्ते से लापता, युवक को तलाशने में जुटी पटना पुलिस


मामला राजधानी के शास्त्रीनगर थाना इलाके के वेस्ट पटेल नगर का है. जहां डॉ बी भट्टाचार्य रोड स्थित अम्बिका नंदन अपार्टमेंट में रहने वाला एक शख्स 22 जनवरी से लापता हो गया है. लापता युवक के पिता महानन्द यादव ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. 35 वर्षीय लापता शख्स राजेश कुमार मंदबुद्धि बताया जा रहा है.


उसके पिता ने बताया कि राजेश घूमने के लिए घर से निकला था. हालांकि अब तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा है. घरवालों ने अपने स्तर से उसे तलाशने की काफी कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस का कहना है कि छानबीन चल रही है. साथ ही गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढने का भी प्रयास किया जा रहा है.