ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Amrit Bharat Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा शेखपुरा से दिल्ली तक विशेष अमृत भारत ट्रेन

Amrit Bharat Train: त्योहारों के अवसर पर रेलवे शेखपुरा से दिल्ली के लिए विशेष अमृत भारत ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 23 सितंबर से 25 नवंबर तक चलेगी, साथ ही दानापुर रेल मंडल ने त्योहारों में अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया है।

Amrit Bharat Train
अमृत भारत ट्रेन
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Amrit Bharat Train: दशहरा, दिवाली और महापर्व छठ के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक विशेष अमृत भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भागलपुर से दिल्ली तक संचालित होगी और इसका ठहराव शेखपुरा जंक्शन पर भी होगा। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को भागलपुर से और प्रत्येक मंगलवार को दिल्ली से चलाई जाएगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, यह सेवा 23 सितंबर से 25 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी।


ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार है: मंगलवार को दिल्ली से सुबह 11:00 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:20 बजे शेखपुरा और फिर सुबह 10:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, बुधवार को यह ट्रेन दोपहर 1:40 बजे भागलपुर से रवाना होकर 4:58 बजे शेखपुरा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे दिल्ली जंक्शन पर अपना सफर समाप्त करेगी। रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि हावड़ा और कोलकाता से भी विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना तैयार की गई है, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चांपा-झारसुगुड़ा रेलखंड के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत रायगढ़ स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य (NI) किया जाएगा। इस कार्य के चलते इस मार्ग से गुजरने वाली तीन जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है।

मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस - 30 अगस्त को मालदा से

सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस- 1 सितंबर को सूरत से

वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस- 29 अगस्त को वास्को डी गामा से

जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस - 1 सितंबर को जसीडीह से

बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस - 29 अगस्त को बिलासपुर से


पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को पटना से रद्द रहेगी। यह निर्णय रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम है।


त्योहारों के अवसर पर रेलवे ने दानापुर रेल मंडल में भी दो विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा के अनुसार, बक्सर-किउल-बक्सर और दानापुर-झाझा-दानापुर के बीच ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।


बक्सर-किउल पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार से शनिवार तक (रविवार को छोड़कर) किया जाएगा और यह सेवा 29 नवम्बर तक जारी रहेगी। यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे बक्सर से रवाना होकर 6:46 बजे आरा, 8:10 बजे पटना होते हुए 11:35 बजे किउल पहुंचेगी। वापसी में किउल से 2:40 बजे चलकर, 5:10 बजे पटना, और 6:43 बजे आरा पहुंचेगी।


इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव डुमरांव, रधुनाथपुर, बिहिया, आरा, कुलहड़िया, बिहटा, दानापुर, पटना जं., राजेन्द्र नगर, गुलजारबाग, पटना साहिब और मोकामा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इसमें 18 साधारण श्रेणी कोच और 2 एसएलआर कोच लगाए गए हैं, जिससे आम यात्रियों को विशेष सुविधा मिल सके।