ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

BIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्री

पटना के लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल में राहुल गांधी समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जीवन पर बनी फिल्म को देखने पहुंचे थे। लेकिन कई लोगों को टिकट और पास रहने के बावजूद एंट्री नहीं मिली। जिससे गुस्साएं लोग हंगामा करने लगे इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।

bihar
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। दरभंगा में NSUI के 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी गुरुवार दोपहर 2 बजे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर  पहुंचने के बाद वो सिटी सेंटर मॉल के लिए रवाना हुए। जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी फुले मूवी देखने पहुंचे। 


बता दें कि यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित है। पटना के लोदीपुर स्थित सिटी सेंटर के INNOX मूवि थियेटर में 2:20 बजे से 5:20 तक शो चलेगा। इस शो के लिए 400 टिकटों की बुकिंग की गयी है। इस फिल्म को देखने के लिए इंट्री पास भी बांटे गये हैं। लेकिन टिकट और इंट्री पास रहने के बावजूद लोगों को थियेटर के अंदर घुसने नहीं दिया गया। जिससे लोग आक्रोशित हो गये। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। लोग टिकट का पैसा वापस करने को कह रहे थे। 


सिनेमा देखने आए लोगों का कहना था कि हमारे पास टिकट है लेकिन पुलिस प्रशासन सिनेमा हॉल के अंदर जाने ही नहीं दे रही है। पुलिस धक्का देकर हमें भगा रही है, कह रही है कि मुविज नहीं देखना है। लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। अपने नेता से मिलने के लिए लोग बुके लेकर सिटी मॉल पहुंचे हुए थे। कुछ लोगों का कहना था कि हम चमार रेजिमेंट से हैं, मुवी देखकर रहेंगे, हमारे पास एंट्री पास और टिकट है तब क्यों नहीं थियेटर में जाएंगे। 


वही कुछ का कहना था कि मेरे पास टिकट है. लेकिन इस फिल्म को देखने नहीं दिया जा रहा है। जब फिल्म देखने से रोकना था तब टिकट हमें क्यों दिया गया? लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी का नारा लगाने लगे। दरअसल कांग्रेस के कुछ वरीय नेताओं के अलावे किसी को भी सिनेमा हॉल में एंट्री नहीं दी गयी। इस बात से लोग गुस्से में हैं और सिटी सेंटर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। BIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्रीBIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्रीBIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्रीBIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्रीBIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्रीBIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्रीBIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्री

BIHAR: 'फुले' मूवी देखने पटना के सिटी सेंटर मॉल पहुंचे राहुल गांधी, टिकट और पास रहने के बावजूद नहीं मिली कार्यकर्ताओं को एंट्री

टैग्स

संबंधित खबरें