ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

लालू ने राहुल गांधी को खिलाया हरा चना और चूड़ा, तेजस्वी ने मोबाइल पर नीतीश से जुड़ा वीडियो दिखाया

दिल्ली लौटने से पहले राहुल गांधी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिले। मुलाकात के बाद लालू ने हरा चना और चूड़ा खिलाया। गौशाला में अपनी गायों को दिखाया और मंदिर में भी घुमाया। वही तेजस्वी यादव ने मोबाइल पर नीतीश का वीडियो दिखाया।

BIHAR POLITICS
लालू से मिले राहुल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

bihar politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे थे। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सदाकत आश्रम भी गये। वहां भी उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद वो गर्दनीबाग धरना दे रहे बीपीएससी कैंडिडेट्स से भी मिले। दिल्ली लौटने से पहले तय समय पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद से मिलने के लिए राहुल गांधी राबड़ी आवास पहुंच गये। 


जहां खाने की मेज पर लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ-साथ पूरी लालू फैमिली मौजूद रहे। राहुल गांधी के राबड़ी आवास पहुंचने पर लालू प्रसाद ने सबसे पहले उन्हें अपना घर दिखाया। इस दौरान लालू राहुल गांधी को अपने गौशाला में भी ले गए और उन्हें अपनी गायों को दिखाया और मंदिर में भी घुमाया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चूड़ा और हरा चना खिलाया। 


वही इस दौरान तेजस्वी यादव उन्हें नीतीश कुमार से जुड़ा एक वीडियो दिखाने लगे। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वह बयान मोबाइल पर सुनाया जिसमें नीतीश कुमार ने कहा था कि पहले लड़कियां कहां कपड़ा पहनती थीं। इसके बाद राहुल गांधी खाने की मेज पर पहुंचे और लालू प्रसाद के साथ खाना खाया। लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को भोजन पर आमंत्रित किया था। खाना खाने के बाद राहुल वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


राबड़ी आवास में लालू-राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा भारती सहित तमाम सीनियर लीडर मौजूद थे। इधर राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी एक ही गाड़ी में पहुंचे थे। राहुल करीब 20 मिनट तक यहां रुके। इसके बाद वे एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 


राबड़ी आवास जाने से पहले राहुल गर्दनीबाग धरना दे रहे बीपीएससी कैंडिडेट्स से भी मिले। छात्रों का एक समूह राहुल गांधी से होटल चाणक्या में मिला था। वहां 22 मिनट तक छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से राहुल ने चर्चा की। इस चर्चा के बाद वे गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पहुंचे। हालांकि, वे यहां कुछ ही मिनट ठहरे।


 राहुल ने कैंडिडेट्स से कहा कि, मैं आपके साथ हूं। आप जहां भी कहेंगे, आपके साथ राहुल गांधी खड़ा मिलेगा। छात्रों ने राहुल गांधी से इस मुद्दे को संसद में उठाने की मांग की। उन्हें बताया कि पिछले एक महीने से किस तरह से लाठियां खाकर भी प्रदर्शन जारी है। बीपीएससी अभ्यर्थी राहुल गांधी को पुलिस की बर्बरता के वीडियो भी दिखाने लगे। 

लालू ने राहुल गांधी को खिलाया हरा चना और चूड़ा, तेजस्वी ने मोबाइल पर नीतीश से जुड़ा वीडियो दिखाया

टैग्स