ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Rahul Gandhi Bihar : मिथिला की धरती पर वोटर अधिकार यात्रा, माता जानकी से लिया आशीर्वाद

Rahul Gandhi Bihar : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना में मार्च के साथ किया जाएगा। पहले इसकी समाप्ति एक बड़ी रैली के रूप में होनी थी

Rahul Gandhi Bihar
Rahul Gandhi Bihar
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Rahul Gandhi Bihar : बिहार में महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। आज यानी इस यात्रा का 12वां दिन है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े चेहरे लगातार सड़क पर उतर कर इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव सीतामढ़ी के माता जानकारी मंदिर में पूजा-अर्चना किया। 


जानकारी के अनुसार, इससे पहले वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बुधवार की देर शाम सीतामढ़ी पधारे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए शहर सहित रीगा, बैरगनिया के इंडिया कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। यहां पूर्व में इंदिरा गांधी व राजीव गांधी का भी आगमन हो चुका है। उन्हें भी यहां की धरती ने बहुत सम्मान दिया। आज राहुल गांधी के आगमन पर पूरे जिले में खुशी की लहर है।


वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना में मार्च के साथ किया जाएगा। पहले इसकी समाप्ति एक बड़ी रैली के रूप में होनी थी, लेकिन महागठबंधन के नेताओं ने रणनीति बदलते हुए 1 सितंबर को राजधानी पटना में पदयात्रा निकालने का फैसला किया है। अब तक यह यात्रा गया जी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी और दरभंगा जिलों से होकर गुजर चुकी है. आगे यह सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सारण, भोजपुर और पटना जिलों से होकर गुजरेगी। 


आपको बताते चलें कि यह यात्रा यह यात्रा कांग्रेस और महागठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा बिहार में चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ निकाली जा रही है। विपक्ष का आरोप है कि आयोग मतदाता सूची में धांधली कर रहा है और लाखों मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे हैं।