ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

राबड़ी आवास के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, विधायक शिवचंद्र राम के बयान पर भड़के

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सियासी गलियारे से ये खबर हैं। राबड़ी आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है।राबड़ी आवास के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सियासी गलियारे से ये खबर हैं। राबड़ी आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है।


राबड़ी आवास के बाहर भोला राय को MLC कैंडिडेट बनाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओंने हंगामा किया है। भोला राय के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव में उन्होनें लालू के बेटे के लिए अपनी सीट की कुर्बानी दी थी अब वक्त आ गया है कि उन्हें विधान परिषद भेज कर इसकी भरपायी की जाए। 


इस बीच राबड़ी आवास पर पहुंचे विधायक शिवचंद्र राम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस विषय में फैसला लेगा कि किसे विधान परिषद भेजना है। ये बात सुनकर वहां  मौजूद भोला राय के कार्यकर्ता और भी ज्यादा भड़क गये और हंगामा करने लगे। कार्यरकर्ताओं का कहना है कि बिना भोला राय के समर्थन के वैशाली से कोई नहीं जीत सकता। कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि शिवचंद्र राम साजिश कर रहे हैं।


कार्यकर्ता तेजस्वी यादव से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन काफी देर बाद तक भी उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। आखिरकार थकहार कर भोला राय के समर्थक वापस तो लौट गये लेकिन कई कार्यकर्ता ये कहते सुने गये कि इसका परिणाम आरजेडी को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान राबड़ी आवास के बाहर उन्होनें भोला राय के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता