ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

रामनवमी पर होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस

PATNA : बिहार में चैती छठ पूजा संपन्न होने के बाद अब रामनवमी एवं दुर्गापूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर राजधानी पटना में भव्य तैयारी की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर भी

रामनवमी पर होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में चैती छठ पूजा संपन्न होने के बाद अब रामनवमी एवं दुर्गापूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर राजधानी पटना में भव्य तैयारी की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। राजधानी में 351 स्थानों पर 587 मजिस्ट्रेटों व 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। इसके साथ ही क्यूआरटी बनायी गयी है, जाे हमेशा अलर्ट मोड में रहेगी और अप्रिय स्थिति होने पर तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचेगी।


इसके साथ ही साथ दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए नदियों के घाटों पर अवैध नावों का परिचालन प्रतिबंधित किया गया है। नदी घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीम रहेंगी। पूजा पंडालों और जुलूस में गतिविधियों पर सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह का आपत्तिजनक गाना, कार्टून व झांकी का प्रदर्शन प्रतिबंधित है। पुरे बिहार में कहीं भी रामनवमी का जुलूस निकालने के लिए स्थानीय थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से संदेहास्पद सूचनाओं के आदान-प्रदान पर विशेष नजर रखी जा रही है। 


इसके आलावा रामनवमी को लेकर पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक दो वरीय मजिस्ट्रेटों और डीएसपी के नेतृत्व में 10 स्थानों पर दो पालियों में 39 मजिस्ट्रेटों व 200 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही महावीर मंदिर परिसर से बाहर जीपीओ गोलंबर तक दो वरीय मजिस्ट्रेटों व डीएसपी के नेतृत्व में 21 स्थानों पर दो पालियों में 35 मजिस्ट्रेट व करीब 100 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती की गयी है। 


आपको बताते चलें कि, इस बार भी रामनवमी के मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनन्य भक्त महावीर हनुमान के दो विग्रहों वाले महावीर मन्दिर में राम जन्मोत्सव पर पुष्पवर्षा का नजारा देखने को मिलेगा। रामनवमी के दिन दोपहर में महावीर मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म के अवसर पर ड्रोन से फूलों की बारिश होगी।