ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजधानी में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

PATNA : बिहार में मंगलवार से 15 फरवरी तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान राजधानी सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों में वर्षा के आसार हैं। वहीं 13 और 14 फरवरी को दक्षि

राजधानी में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मंगलवार से 15 फरवरी तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान राजधानी सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों में वर्षा के आसार हैं। वहीं 13 और 14 फरवरी को दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले के कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।


मंगलवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने को लेकर ऑरेंज और उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक-दो स्थानों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 से 20 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पूरवा एवं पछुआ के मिश्रण होने एवं आद्रता में वृद्धि के कारण दक्षिण बिहार में 15 से 50 एमएम तक बारिश होने की संभावना है।


मंगलवार को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में ओलावृष्टि के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं पश्चिम चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों के अधिकतम और 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी व पूसा रहा। पटना के अधिकतम 0.7 और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।