ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

राजधानी के एसपी ऑफिस में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी, वर्दी उतरवाने की मिली धमकी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के पुलिस महकमें से एक खबर निकल करे सामने आई है। यहां एसपी ऑफिस में एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की गई है। इतना ही नहीं जब महिला सिपाही ने इसका विरोध

राजधानी के एसपी ऑफिस में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी, वर्दी उतरवाने की मिली धमकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के पुलिस महकमें से एक खबर निकल करे सामने आई है। यहां एसपी ऑफिस में एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की गई है। इतना ही नहीं जब महिला सिपाही ने इसका विरोध जताया तो, उसकी वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी गई। 


दरअसल, राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित एसपी आफिस में पहुंचे एक शख्स ने वहां तैनात महिला सिपाही से बदसलूकी कर दी। आरोपी गलत नीयत से महिला सिपाही को टच करने का प्रयास करते हुए एसपी के ऑफिस  में जाने का प्रयास करने लगा। महिला सिपाही ने जब इसका विरोध किया तो आरोपि‍त पीड़ि‍ता को निलंबित करने और वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए चलता बना। 


बताया जा रहा है कि, इस मामले में महिला सिपाही ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला सिपाही ने इस मामले में गर्दनीबाग निवासी विप्लव कुमार के खिलाफ गांधी मैदान थाने में छेड़खानी, सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसने अपने प्राथमिकी में बताया है कि, यह शाम में चार बजे के आस- पास कार्यालय में मौजूद थी। उसी समय गर्दनीबाग थाने में दर्ज एक केस के सिलसिले में वादिनी का पति कार्यालय में आवेदन देने के लिए आया था। इसी दौरान कार्यालय कक्ष में अन्य कर्मी भी मौजूद थे।


इसके आगे पीड़िता ने बताया कि, वह कार्यालय के गेट पर खड़ी होकर एक अन्‍य कर्मी से बात कर रही थी। तभी आरोपित विप्लव कुमार महिला सिपाही के पास खड़ा हो गया और गलत नीयत से शरीर छूते हुए कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर मामले छानबीन की जा रही है।