ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पटना : उद्घाटन होने से पहले ही आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर एक्सीडेंट, 3 की हालत नाजुक

PATNA :उद्घाटन होने से पहले ही आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर हादसे का सिलसिला जारी है. रविवार की देर शाम एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रुप से घायल

पटना : उद्घाटन होने से पहले ही आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर एक्सीडेंट, 3 की हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

PATNA :उद्घाटन होने से पहले ही आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन पर हादसे का सिलसिला जारी है. रविवार की देर शाम एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. तीनों घायलों की पहचान शंकर, विकास और भोला के रुप में हुई है. 

गंभीर रुप से घायल तीनों युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. वे सभी इंद्रपुरी के रहने वाले हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर जमकर बवाल काटा. आक्रोशित लोगों ने सिक्स लेन पर आगजनी कर प्रदर्शन किया. 

बता दें कि उद्घाटन के पहले ही सिक्स लेन पर यह दूसरी घटना है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर किसी तरह वहां से हटाया. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि इंद्रपुरी से स्कूटी सवार सिक्स लेन पर चढ़ रहा था तभी सामने से आ बाइक ने उसे टक्कर मार दी.