ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

क्वारंटाइन सेंटर से 50 मजदूर फरार, बोले- खाना नहीं मिल रहा है

NAWADA : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है. जहां असुविधा से नाराज 50 मजदूर क्वार

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है. जहां असुविधा से नाराज 50 मजदूर क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गए. सेंटर से मजदूरों के भागने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंचे अधिकारी फरार मजदूरों को वापस लाने की कोशिश में लगे हुए हैं.


मामला नवादा जिले के आदर्श इंटर स्कूल सिरदला क्वारंटाइन सेंटर का है. जहां सुविधा नहीं मिलने से नाराज पचास से ज्यादा मजदूर क्वारंटाइन सेंटर से भाग गए. मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मजदूर 6 दिन पहले ही किसी दूसरे राज्य से बिहार लौटे थे. प्रशासन की टीम ने इन्हें क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया था. मजदूरों का आरोप है कि अभी तक हमारे जरूरत का सामान नहीं मिला है. मजदूरों ने बताया कि लोग सुबह में ही दूसरे प्रदेशों से लौटकर आए हैं. दोपहर के बारह बज गए, लेकिन किसी को खाना तक नहीं दिया गया है. एक मजदूर ने बताया कि बसों से लाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया. एक सीट पर तीन लोगों को बिठा कर लाया गया है. रास्ते में भी उनको खाना नहीं दिया गया.


मजदूरों के भागने के की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. मौक पर थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ पहुंच चुके हैं और फरार मजदूरों को वापस लाने की चल कवायद में जुट गए हैं. इस मामले को लेकर जानकारी मिली कि केरल और राज्य के विभिन्न हिस्सों से जिला वापसी कर रहे करीब 314 लोगों को आईटीआई स्थित ट्रांजिट सेंटर पर ठहराया गया था. साढ़े ग्यारह बजे के करीब कुछ मजदूर ट्रांजिट सेंटर के दरवाजे की ओर लौटे और हंगामा करना शुरू कर दिया. सुबह से लौटे भूख से बिलबिलाते मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया और व्यवस्था से गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया.

टैग्स