ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा बने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन बनाए गये हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ लंबे अरसे स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन बनाए गये हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ लंबे अरसे से खाली चल रहे राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर सरकार ने नए चेहरे की तैनाती कर दी है। विनोद सिन्हा इसी साल अप्रैल महीने में पटना हाई कोर्ट से रिटायर हुए थे। 

पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा बने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर सहमति के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ एक बैठक की थी, जिसके बाद  पूर्व न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की नियुक्ति राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष के तौर पर कर दी गई।


जस्टिस सिन्हा न्यायिक सेवा कोटे से दिसंबर 2016 में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने थे। इसके पहले वह जिला जज विधि सचिव और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर काम कर चुके है। हाईकोर्ट में न्यायाधीश रहते हुए जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए। सरकार की तरफ से दी गई जिम्मेदारी के बाद जस्टिस सिन्हा ने कहा है कि वह अपनी पूरी निष्ठा के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।