ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पूर्णिया एसपी की एशो-आराम की जिंदगी, सिर्फ बाथरूम में लगे लाइट पर खर्च किया 9.50 लाख रुपए

PATNA : आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई की जद में आए पूर्णिया एसपी दया शंकर की कुंडली अब धीरे-धीरे खुलती हुई नजर आ रही है। दरअसल, पूर्णिया एसपी को अपने ऐशों-आराम में

पूर्णिया एसपी की एशो-आराम की जिंदगी, सिर्फ बाथरूम में लगे लाइट पर खर्च किया 9.50 लाख रुपए
First Bihar
3 मिनट

PATNA : आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई की जद में आए पूर्णिया एसपी दया शंकर की कुंडली अब धीरे-धीरे खुलती हुई नजर आ रही है। दरअसल, पूर्णिया एसपी को अपने ऐशों-आराम में कोई कमी पसंद नहीं है। यह हम नहीं बल्कि पटना में बनी उनकी खुद की फ्लैट की साज-सज्जा बता रही है। एसपी ने साज-सज्जा में पानी की तरह पैसा बहाया है। 




दरअसल, एसपी दया शंकर ने बाथरूम, बेडरूम, किचन और हॉल की साज -सज्जा में लाखों रूपये खर्च किया है। दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई को छापेमारी के दौरान दानापुर बिस्कुट फैक्ट्री के पास विसम इम्पायर पर डी - 201 व 203 सजावट पर खर्च से जुड़े कागजात से चौंकाने वाले आकड़ें सामने आये है। छापेमारी से जुड़ें अधिकारियों के अनुसार विसम इम्पायर के दो फ्लैट को मिलाकर एक फ्लैट बनाया गया है। जिसमें एक फ्लैट एसपी दया शंकर के नाम पर है तो दूसरा फ्लैट उनके पत्नी के नाम है। इस फ्लैट के बाथरूम और लाइट पर 9.50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं रसोईघर को चमकाने के लिए 9.60 लाख रूपए खर्च किया गया है।




एसपी साहब के इस आवास के विशेषताओं की बात करें तो बताया जाता है कि फ्लैट में लगी बत्तियां ब्लूटूथ से ही जलती और बूझती थीं। वहीं घर में काफी महंगा टीवी भी लगा है, जिसकी कीमत 2.30 लाख रुपये बतायी जाती है। दरअसल, विसम इम्पायर फ्लैट में सिर्फ साज-सज्जा का ही ख्याल नहीं रखा गया था, एशोआराम के लिए महंगे सामान भी लगाए गए थे।




इसके साथ ही छापेमारी के दौरान पूर्णिया एसपी के घर से जीप कम्पॉस और इनोवा गाड़ी के ओरिजनल पेपर भी मिले हैं। दोनों गाड़ियां अपार्टमेंट के पार्किग में लगी हुई मिली हुई थी, लेकिन इसके मालिक दूसरे बताये गए है। एक गाड़ी शेखपुरा के फर्म से जुड़ी हुई है तो दूसरी गाड़ी का मालिक एक फिटनेस सेंटर से जुड़े व्यक्ति का बताया जा रहा है। इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही एसपी पर प्रशासनिक कार्रवाई कर उन्हें निलंबित किया जा सकता है और विभागीय कार्यवाही भी शुरू की जा सकती है

टैग्स