ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव

बिहारवासियों को बड़ी राहत: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा

Train News: पूर्वी रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता, लखनऊ, मालदा टाउन और आनंद विहार के बीच पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, जिससे 40,700 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी।

Train News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Train News: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनज़र बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वी रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष पूजा ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के माध्यम से कुल 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी।


दरअसल, हर वर्ष छठ महापर्व के दौरान देश-विदेश से लाखों प्रवासी बिहारी अपने घर लौटते हैं। दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और यात्रा करना चुनौतीपूर्ण बन जाता है। ऐसे में रेलवे द्वारा चलायी जा रही ये विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।


पूर्वी रेलवे द्वारा चलाई जा रही पूजा स्पेशल ट्रेनों में पहली सेवा मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनस के बीच संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन हर सोमवार, 29 सितंबर से 24 नवंबर तक मालदा टाउन से सुबह 09:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13:40 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। कुल 9 ट्रिप इस रूट पर चलाई जाएंगी।


गाड़ी संख्या 03436 आनंद विहार–मालदा टाउन पूजा स्पेशल हर मंगलवार, 30 सितंबर से 25 नवंबर तक आनंद विहार से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 21:05 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 22 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।


पूर्वी रेलवे द्वारा कोलकाता और लखनऊ के बीच भी विशेष पूजा ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 03107 कोलकाता–लखनऊ पूजा स्पेशल हर गुरुवार, 2 अक्टूबर से 6 नवंबर तक कोलकाता से रात 23:55 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 00:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।  कुल 6 ट्रिप इस रूट पर चलाई जाएंगी।


गाड़ी संख्या 03108 लखनऊ–कोलकाता पूजा स्पेशल- वापसी सेवा हर शनिवार, 4 अक्टूबर से 8 नवंबर तक लखनऊ से सुबह 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 00:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से ना सिर्फ बिहार आने वाले प्रवासियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली अत्यधिक भीड़ से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता