ब्रेकिंग
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जानमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाशादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जानमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावा

बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, छात्रों के लिए आज से चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने सुरक्षा कड़े कर दिए हैं। हालिया घटनाओं के बाद 17 जून परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Bihar Police Exam
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Exam: बिहार में मद्यनिषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेल पुलिस और रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पाटलिपुत्र जंक्शन पर हाल ही में छात्रों द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए इस बार 17 जून की परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।


करीब साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

एडीजी रेल पुलिस डॉ. कमल किशोर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग साढ़े पांच लाख उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 16 और 17 जून को पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत कई स्टेशनों से दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।


पाटलिपुत्र जंक्शन पर हुई तोड़फोड़ की जांच

रेलवे की एक विशेष टीम पाटलिपुत्र जंक्शन पर हुई पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, सबसे ज्यादा नुकसान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुआ, जहां कई टिकट काउंटर तोड़ दिए गए थे।


इसके अलावा तीन ट्रेनों के शीशे तोड़े गए और प्लेटफॉर्म पर लगी लाइटें, कुर्सियां और टेबल भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह राहत की बात रही कि उपद्रवी छात्र स्टेशन के मुख्य कार्यालयों तक नहीं पहुंच सके, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था।घटना को देखते हुए इस बार रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।


16 जून की ट्रेनें:

पाटलिपुत्र जंक्शन से रात 8:00 और 10:00 बजे कटिहार के रास्ते अररिया के लिए स्पेशल ट्रेन

पटना जंक्शन से रात 9:00 बजे नवगछिया के लिए ट्रेन

पटना जंक्शन से रात 11:30 बजे भभुआ रोड के लिए ट्रेन


17 जून की ट्रेनें:

पटना जंक्शन से सुबह 8:00 बजे गया के लिए ट्रेन

पटना जंक्शन से दोपहर 3:15 बजे बक्सर के लिए ट्रेन

बक्सर से शाम 6:00 बजे पटना के लिए वापसी ट्रेन

दानापुर से सुबह 10:30 बजे बक्सर के लिए ट्रेन

बक्सर से दोपहर 1:30 बजे दानापुर के लिए ट्रेन


इसके अलावा किऊल, गया, झाझा, बख्तियारपुर और राजगीर रूट पर भी सुबह और शाम के समय विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, छात्रों के लिए आज से चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. लिस्ट

बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, छात्रों के लिए आज से चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. लिस्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता