ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar News: 25 फरवरी पटना आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PMCH के शताब्दी समारोह में करेंगी शिरकत

PMCH के शताब्दी समारोह के मौके पर 25 फरवरी को भव्य कार्यक्रम पटना में होगा। जिसमें करीब 5 हजार लोग शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस प्रोग्राम में शिरकत करेंगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।

BIHAR
राष्ट्रपति का आगमन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: 25 फरवरी को PMCH का शताब्दी समारोह है। इस दिन करीब 5 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएमसीएच के पूर्ववर्ती स्टूडेंट जो विदेशों में रह रहे हैं उन्हें भी इस समारोह में आने का न्योता दिया गया है। वही देश में सेवा कर रहे पूर्ववर्ती छात्राओं को भी आमंत्रित किया गाय है। विदेशों से भी ज्यादा से ज्यादा पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 


25 फरवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेंगी। वही पहले चरण के लिए तैयार पीएमसीएच के नये भवन का भी उद्घाटन करेंगी। राजभवन की ओर से बिहार दौरे की स्वीकृति पीएमसीएच प्रशासन को दी गयी है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।


पीएमसीएच के शताब्दी समारोह प्रोग्राम को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री और नेताओं को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। बता दें कि पूर्व मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है उनकी देख रेख में इस पीएमसीएच के शताब्दी समारोह का आयोजन भव्य तरीके से हो रहा है। इसकी तमाम तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गयी है।   

टैग्स