ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर ने दी सलाह, कहा..दिल्ली का मोह त्यागना होगा और बिहार में अधिक समय बिताना पड़ेगा

जहां तक उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की बात है तो मेरा मानना है कि उन्हें दिल्ली का मोह त्यागना होगा। अगर उन्हें बिहार में बड़ी भूमिका निभानी है तो सबसे पहले उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए।

bihar
चिराग को PK की सलाह
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOJPURI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत भोजपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। शाहपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने आरा के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय मंत्री व सांसद चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर ने सलाह देते हुए कहा कि आपको सबसे पहले दिल्ली का मोह त्यागना पड़ेगा और बिहार में अधिक समय बिताना पड़ेगा। वही पीके ने एनडीओ और इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों गठबंधन से चुनाव लड़ने वाले नेताओं को अपनी जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है। जिसको चुनाव नहीं लड़ना है वही बयानबाजी कर रहे हैं। 


भोजपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमने पदयात्रा शुरू की थी तो INDIA गठबंधन वाले कहते थे कि ये भाजपा की B टीम है और आज जब NDA और INDIA गठबंधन दोनों के नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है तो अब NDA वाले कह रहे हैं कि ये INDIA गठबंधन की बी टीम है और INDIA वाले कह रहे हैं कि ये NDA की बी टीम है। और इसमें भी इन दोनों गठबंधनों के वो नेता ही जन सुराज के खिलाफ बोल रहे हैं या बयान दे रहे हैं जिन्हें चुनाव नहीं लड़ना है। बल्कि इन दोनों गठबंधनों के जो विधायक हैं या जिन्हें चुनाव लड़ना है वो जन सुराज के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। जिन्हें चुनाव लड़ना है वो जन सुराज से पूरी तरह डरे हुए हैं।


प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहली बात तो यह कि चिराग पासवान बिहार से सांसद हैं, इसका मतलब यह है कि वे बिहार की ही राजनीति करते हैं। जहां तक उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की बात है तो मेरा मानना है कि उन्हें दिल्ली का मोह त्यागना होगा। अगर उन्हें बिहार में बड़ी भूमिका निभानी है तो सबसे पहले उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए।

चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर ने दी सलाह, कहा..दिल्ली का मोह त्यागना होगा और बिहार में अधिक समय बिताना पड़ेगा

चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर ने दी सलाह, कहा..दिल्ली का मोह त्यागना होगा और बिहार में अधिक समय बिताना पड़ेगा

टैग्स