ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, सीएम नीतीश और तेजस्वी ने जताया दुःख

PATNA : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. उनकी निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुःख जत

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, सीएम नीतीश और तेजस्वी ने जताया दुःख
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. उनकी निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुःख जताया है. उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रख्यात नेता होने के साथ-साथ कुशल प्रशासक और प्रखर प्रवक्ता भी थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी है. रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि "भारत के प्रथम नागरिक के रूप में, उन्होंने लोगों के साथ जुड़ने और राष्ट्रपति भवन से लोगों की निकटता बढ़ाने के सजग प्रयास किए. उन्होंने राष्ट्रपति भवन के द्वार जनता के लिए खोल दिए. राष्ट्रपति के लिए 'महामहिम' शब्द का प्रचलन समाप्त करने का उनका निर्णय ऐतिहासिक है."



लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने भी ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा कि "भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे। ।।ॐ शांति ॐ।।"