ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

PMCH में खत्म होगी दलाली, मंत्री मंगल पांडे बोले- सुधार करके ही मानूंगा

PATNA : पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में चल रही गड़बड़ी जल्दी ही खत्म कर दी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि पीएमसीएच से दलालों को पूरी तरह से बाहर करन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में चल रही गड़बड़ी जल्दी ही खत्म कर दी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि पीएमसीएच से दलालों को पूरी तरह से बाहर करना सरकार का संकल्प है और हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। बिहार विधान परिषद में स्वास्थ विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण पर जवाब देते हुए मंत्री मंगल पांडे ने दो टूक कह दिया कि हम पीएमसीएच को सुधार कर ही दम लेंगे।


विधान परिषद में आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे सहित अन्य सदस्यों की तरफ से पीएमसीएच में दलाली और अन्य गड़बड़ियों को लेकर ध्यानाकर्षण सूचना दी गई थी जिसके जवाब में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि लगातार औचक निरीक्षण के जरिए पीएमसीएच में चल रही गड़बड़ियों को खत्म करने का प्रयास जारी है। मंगल पांडे ने कहा कि जो डॉक्टर पीएमसीएच में तैनात होने के बावजूद निजी प्रैक्टिस करते हैं उनके ऊपर भी सरकार कार्रवाई करेगी।


मंत्री के जवाब से आरजेडी के विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे संतुष्ट नहीं दिखे उन्होंने इतना जरूर कहा कि कई गड़बड़ियों का जिक्र सदन में  वे सार्वजनिक तौर पर नहीं करना चाहते। आरजेडी एमएलसी के इस बयान के बाद मंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए गड़बड़ियों के बारे में जानकारी साझा करने को कहा। 



टैग्स