ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Narendra Modi : यह गालियां मेरी नहीं देश की करोड़ों मां को दी गई ..., PM मोदी ने कहा- छठी मइया से माफी मांगे कांग्रेस-आरजेडी

Narendra Modi : पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस के लोगों ने जो किया है वह सबने देखा है। यह लोग सिर्फ मेरी मां का नहीं देश की मां का अपमान कर रहे हैं।

Narendra Modi
Narendra Modi
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट
Narendra Modi : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में पिछले दिनों वोटर अधिकार यात्रा के दौरान खुद की मां को लेकर दी गई गालियों पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह गाली सिर्फ मेरी मां को नहीं बल्कि देश की करोड़ों मां को दी गई है। यह देश भर की मां का अपमान है। उन्होंने कहा है कि मां ही हमारे लिए सबकुछ होती है ऐसे में सोचिए कोई भी इस तरह की भाषा का उपयोग कैसे कर सकता है। 


पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस के लोगों ने जो किया है वह सबने देखा है। यह लोग सिर्फ मेरी मां का नहीं देश की मां का अपमान कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि यह अपमान केवल उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां का है। पीएम मोदी ने कहा, "मां ही हमारा संसार है, मां ही हमारा स्वाभिमान है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनका अपमान गहरी पीड़ा देने वाला है। 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मां को गाली नहीं सहेंगे, इज्जत पर वार नहीं सहेंगे, आरजेडी का अत्याचार नहीं सहेंगे, कांग्रेस का वार नहीं सहेंगे, मां का अपमान नहीं सहेंगे. गली-गली से ये आवाज उठनी चाहिए। "


इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की महिलाओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया और संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस सुविधा से बिहार की हर गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को आसानी से पैसे मिल पाएंगे। उन्हें वित्तीय मदद मिलेगी, जिससे उनके काम और कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी सहायता मिलेगी।