ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Delhi Election : 'जनता कहती है फिर खाएंगे....', PM मोदी ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा - बड़ी जीत के लिए बनाएं बस यह टारगेट

Delhi Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत हजारों बूथ कार्यकर्ताओं

Delhi Election :
PM मोदी ने बोला हमला
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Delhi Election : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर अब तैयारी अंतिम चरण है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत हजारों बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘बड़ी जीत’ के लिए दो टारगेट दिए हैं। 


प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नारे 'फिर आएंगे केजरीवाल' पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि ये कह रहे हैं कि फिर आएंगे, पर जनता कह रही है कि फिर खाएंगे। उन्होंने शीशहल को लेकर भी निशाना साधा। इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संगठन की ताकत, हर बूथ पर तीन-तीन, चार-चार पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं, यह शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी। 


मोदी ने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ विजय काफी नहीं हैं, बल्कि हर बूथ पर दो लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। पीएम ने कहा कि पहला लक्ष्य यह होना चाहिए कि मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे, पिछले 10 साल में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा मतदान हमारे बूथ में होगा। उन्होंने दूसरा लक्ष्य यह दिया कि हर बूथ पर भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट कैसे मिले, इसके लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है, उनकी दुआएं लेनी है।


इसके बाद प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल के नारे पर तंज कसते हुए कहा, 'कहते हैं फिर आएंगे फिर आएंगे, लोग कह रहे हैं कि फिर खाएंगे- फिर खाएंगे। उनकी आवाज आते ही जनता से आवाज आती है, फिर खाएंगे-फिर खाएंगे। हमारे बूथ के हर कार्यकर्ता के पास आपदा वालों की पूरी पोल पट्टी पहले से है। पहले इनकी पोल खोलें और फिर अपनी उपलब्धियां बताएं।


इधर, एक एक घर में बैठकर समझाइए कि हम क्या करने वाले हैं। झुग्गी वालों से इन्होंने क्या कहा था। कहा था कि मकान बनाएंगे, लेकिन देखा भी नहीं। अब फिर कहने लगे कि मकान बनाएंगे। तुम्हें 10 साल में कभी फुर्सत नहीं मिली। आज नई बातें कर रहे हो। हमने जो घर बनवाएं हैं गरीबों के लिए उनकी तस्वीरें जनता को दिखाइए।'

संबंधित खबरें