ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

PM Modi Road Show: पटना में आज कई रास्ते बंद, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और गांधी मैदान कार्यक्रम को लेकर सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक कई रूट बंद रहेंगे। एयरपोर्ट, बेली रोड, डाकबंगला समेत कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू।

PM Modi Road Show: पटना में आज कई रास्ते बंद, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

PM Modi Road Show: पटना में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोड शो और मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जिन यात्रियों को एयरपोर्ट जाना है, वे कम से कम तीन घंटे पहले घर से निकलें ताकि जाम और रूट डायवर्जन की समस्या से बचा जा सके। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।


राजधानी का गांधी मैदान और उसके आसपास का इलाका आज पूरी तरह नो-व्हीकल जोन में तब्दील रहेगा। एयरपोर्ट रोड, बेली रोड, पटेल गोलंबर, गर्दनीबाग, डाकबंगला चौराहा और बुद्धमार्ग समेत कई अहम सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर किसी भी प्रकार के वाहन के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। वहीं जीपीओ ऊपर और नीचे से कोतवाली की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई है। पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली की ओर बुद्धमार्ग में भी सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।


डाकबंगला चौराहा से वाहनों को न्यू डाकबंगला और भट्टाचार्य मोड़ होते हुए राजेंद्र पथ की ओर भेजा जाएगा। वहीं न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क तक का मार्ग इमरजेंसी सेवाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोग इसी रास्ते से तारा हॉस्पिटल, पीएमसीएच और अन्य अस्पतालों तक पहुंच सकेंगे। हालांकि सामान्य वाहनों के लिए इस रूट पर भी आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।


पुलिस लाइन तिराहा से गांधी मैदान की ओर तथा रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर जाने वाले सभी मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा जेपी गोलंबर से डाकबंगला और डाकबंगला से पटना जंक्शन गोलंबर तक सड़क किनारे किसी भी प्रकार की पार्किंग, ठेला या खोमचा लगाने पर रोक लगा दी गई है। बुद्धमार्ग से पूरब छज्जूबाग और टीएन बनर्जी पथ में भी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। नवीन पुलिस केंद्र गेट नंबर-1 से बैंक गेट तक आने-जाने वाले वाहनों की एंट्री भी बंद कर दी गई है।


रामगुलाम चौक से दक्षिण एक्जीबिशन रोड तक सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी। डीएम आवास से पुलिस लाइन तिराहा तक के मार्ग पर भी किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला या खोमचा लगाने की अनुमति नहीं होगी। गांधी मैदान के चारों ओर सड़क पर पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि मैदान के अंदर किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।


ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं आईएमए हॉल, होटल पनास, ट्वीन टावर और मौर्या होटल के सभी कटिंग से भी गांधी मैदान की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। अशोक राजपथ में जामुन गली मोड़ से पश्चिम कारगिल चौक तक भी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बुद्धमार्ग में कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील रहेंगे।


प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर जांच लें। राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।