ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

PM मोदी ने नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, जमीन से उठा जननेता बताया

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना एक अच्छा दोस्त बताया है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना एक अच्छा दोस्त बताया है. प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को जमीन से जुड़ा एक जन नेता बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम के जन्मदिन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर पीएम मोदी तक बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि सीएम नीतीश ने भी पीएम मोदी के बर्थडे पर आधी रात को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने तथा सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की भी कामना की थी.


तेजस्वी यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया और मुख्यमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और बेरोजगारी हटाने में सहयोग की मांग भी कर डाली. बताते चलें कि JDU ने आज पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पटना के गांधी मैदान में एक विराट कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिनके नेतृत्व में एनडीए इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. नीतीश विधिवत रूप से अपने चुनावी अभियान का इस सभा से शुरुआत करेंगे.