ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

PM Kisan: बिहार किसानों के लिए खुशखबरी! आज जारी होगी PM किसान की अंतिम किस्त, जानें पूरी डिटेल

PM Kisan: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है! आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की इस वर्ष की अंतिम यानी 21वीं किस्त जारी होने जा रही है। पटना जिले के 1.57 लाख किसानों समेत पूरे राज्य के करीब 75 लाख किसान इस राशि का लाभ उठाएंगे।

PM Kisan
पीएम किसान योजना
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

PM Kisan: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है! आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की इस वर्ष की अंतिम यानी 21वीं किस्त जारी होने जा रही है। पटना जिले के 1.57 लाख किसानों समेत पूरे राज्य के करीब 75 लाख किसान इस राशि का लाभ उठाएंगे। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच सीधे जमा किए जाएंगे। पीएम मोदी आज इस किस्त को औपचारिक रूप से जारी करेंगे। ध्यान रहे, जिन किसानों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रोक सकती है। जानिए इस योजना की पूरी प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी।


पटना जिले के 1.57 लाख किसानों समेत राज्य के करीब 75 लाख से अधिक किसानों के खाते में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त भेजी जाएगी। किसानों के खातों में 2,000–2,000 रुपये की राशि बुधवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच पहुंचनी शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर इस किस्त को औपचारिक रूप से जारी करेंगे।


इससे पहले, दो अगस्त को 20वीं किस्त राज्य के 74 लाख से अधिक किसानों को प्रदान की गई थी, और इस बार भी उन्हीं सभी किसानों के नाम 21वीं किस्त की सूची में शामिल हैं। सरकार की ओर से पहले की तरह ही फार्मर आईडी की अनिवार्यता को इस किस्त में स्थगित रखा गया है। हालांकि, जिन किसानों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त तकनीकी कारणों से रोक दी जा सकती है।


आज जारी होने वाली 21वीं किस्त वर्ष 2024–25 की अंतिम किस्त होगी। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये उपलब्ध कराती है, जिसे तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है। वहीं, बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर (जम्मू एवं श्रीनगर) के किसानों को तीसरी किस्त पहले ही भेजी जा चुकी है, ताकि कृषि कार्यों पर पड़े विपरीत प्रभाव को देखते हुए किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिल सके।


केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाली किस्तों के लिए eKYC और आधार-बैंक खाते की लिंकिंग अनिवार्य है। जिन किसानों ने ये दोनों प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें जल्द से जल्द निकटतम CSC सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपडेट कराना होगा। बिहार कृषि विभाग ने कहा है कि पंचायत स्तर पर भी किसानों को eKYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि अगली किस्त में किसी भी किसान का लाभ बाधित न हो।