ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 9 लोगों की कोरोना से मौत, रिकवरी रेशियो में 2 फीसदी बढ़ा

PATNA : पिछले 24 घंटे में बिहार के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 221 लोगों की मौत कोरोना वायरस स

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पिछले 24 घंटे में बिहार के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 221 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे में 10456 लोगों की कोरोना जांच की गई है। राहत की बात यह है कि बिहार में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेशियो पहले से बेहतर हुई है। रिकवरी रेशियो में दो फीसदी का इजाफा हुआ है।


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सबसे ज्यादा मौत पटना के अंदर हुई है। पटना में कोरोना वायरस से 36 लोगों की अब तक की मौत हो चुकी है। इसके अलावा भागलपुर में 19,  गया में 14, मुजफ्फरपुर में 11,  रोहतास में 11, दरभंगा में 10, नालंदा में 9, पूर्वी चंपारण में 9, सारण में 9, बेगूसराय में 8 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से अबतक हुई है।




बिहार में अभी भी 10457 एक्टिव केस मौजूद हैं। राज्य के अंदर अब तक कुल 22832 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की तादाद 1873 है। राज्य के अंदर अब तक के 429664 कोरोना टेस्ट चुके हैं। पटना जिले में सबसे ज्यादा 1869 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

टैग्स