ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पहली बार चुनावी मंच पर एक साथ दिखेंगे तेजस्वी और कन्हैया, सीपीआई ने कर दिया एलान

PATNA : पिछले साल बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के खिलाफ भले ही आरजेडी ने वहां उम्मीदवार दिया हो लेकिन अब कन्हैया और तेजस्वी साथ साथ हैं. सीपीआई महागठबंधन

पहली बार चुनावी मंच पर एक साथ दिखेंगे तेजस्वी और कन्हैया, सीपीआई ने कर दिया एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पिछले साल बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के खिलाफ भले ही आरजेडी ने वहां उम्मीदवार दिया हो लेकिन अब कन्हैया और तेजस्वी साथ साथ हैं. सीपीआई महागठबंधन में शामिल है और अब तक आरजेडी के साथ लेफ्ट की ट्यूनिंग बेहतर नजर आ रही है. कन्हैया और तेजस्वी दोनों बिहार के युवा नेता है. तेजस्वी यादव बिहार में सीएम पद के उम्मीदवार हैं तो वहीं कन्हैया आने वाले वक्त में देश की राजनीति में अपना कद बढ़ाएंगे.


कन्हैया और तेजस्वी को लेकर अब तक यह माना जाता रहा है कि दोनों साथ-साथ राजनीति नहीं कर सकते. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया कुमार तेजस्वी यादव का समर्थन कर चुके हैं और अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि कन्हैया कुमार बिहार में महागठबंधन के लिए चुनावी अभियान में शामिल होंगे. कन्हैया पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारक होंगे और तेजस्वी यादव के साथ भी वह मंच साझा करेंगे.  सीपीआई ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है, उसके मुताबिक महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता एक साथ चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे.


हालांकि तेजस्वी और कन्हैया किस चुनावी जनसभा से साझा प्रचार की शुरुआत करेंगे, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. किसी भी दल ने अब तक चुनाव प्रचार का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है. सीपीआई ने भले ही कन्हैया और तेजस्वी के एक साथ प्रचार करने का संकेत दिया हो लेकिन अब तक आरजेडी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अब इंतजार इस बात का है कि तेजस्वी यादव आखिर कन्हैया कुमार के साथ पहली जनसभा किस विधानसभा क्षेत्र में करते हैं.