ब्रेकिंग
दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली

1200 करोड़ रुपये की लागत से वाटर मेट्रो का होगा विस्तार, अलग-अलग रूट पर परिचालन की योजना; यहां बनेंगे विश्वस्तरीय टर्मिनल

Patna Water Metro: बिहार की राजधानी पटना में छठ से पहले गंगा में वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा कंगन घाट और पहलवान घाट पर विश्वस्तरीय टर्मिनल भी बनाए जाएंगे।

Patna Water Metro
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Patna Water Metro: बिहार की राजधानी पटना में विकास की दिशा में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मेट्रो, जेपी गंगा पथ, डबल डेकर पुल और ओवरब्रिज के बाद अब गंगा नदी में वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। छठ पर्व से पहले मिली इस सौगात से लोगों में खुशी की लहर है। मंगलवार को गंगा में वाटर मेट्रो के रूप में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक जलयान 'एमवी-गोमधरकुंवर' का परिचालन शुरू किया गया।




करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा तैयार इस आधुनिक जलयान का परिचालन शुरू होते ही गायघाट बंदरगाह के पास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 पर वाटर मेट्रो शुरू होने से गंगा के रास्ते यात्रा करना आसान होगा। इसके साथ ही पटना और आसपास के इलाकों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।




बंदरगाह पर मौजूद भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI), पटना के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से वाटर मेट्रो विस्तार योजना पर काम किया जा रहा है। पटना में इसकी शुरुआत हो चुकी है और योजना को तीन चरणों में पूरा करने पर चर्चा चल रही है।




उन्होंने बताया कि वाटर मेट्रो का विस्तार किस रूट पर और कहां से कहां तक किया जाएगा, इसका फैसला बिहार सरकार करेगी। इसके बाद अलग-अलग रूट पर परिचालन की योजना तैयार की जाएगी।




IWAI निदेशक अरविंद कुमार के मुताबिक, वाटर मेट्रो 'एमवी-गोमधरकुंवर' को दीघा घाट से एनआईटी घाट पहुंचने में करीब 30 मिनट लगे। वहीं, पानी के बहाव और करंट के कारण वापसी में लगभग 50 मिनट का समय लगा। दोनों घाटों पर जलयान के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद जहाज ने आने और जाने दोनों का सफर तय किया। इस जलयान में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ डीजल इंजन की भी व्यवस्था है।




करीब 42 मीटर लंबे इस आधुनिक जलयान में कुल 75 यात्रियों के सफर करने की व्यवस्था है। इसमें 50 यात्रियों के बैठने और 25 यात्रियों के खड़े होकर यात्रा करने की सुरक्षित सुविधा उपलब्ध है। अब इस जलयान का परिचालन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से निर्धारित नियमों, शर्तों और समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।




IWAI के अधिकारियों के मुताबिक, गंगा में जलमार्ग के इस्तेमाल का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। यात्री क्रूज के साथ-साथ मालवाहक जहाजों का परिचालन भी बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए पटना के कंगन घाट और पहलवान घाट पर विश्वस्तरीय टर्मिनल बनाने की योजना है।




इन दोनों घाटों पर आधुनिक सुविधाओं से लैस टर्मिनल बनाए जाएंगे, जहां जहाजों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके लिए बिहार सरकार ने दोनों घाटों पर दो-दो एकड़ जमीन IWAI पटना को आवंटित कर दी है। दोनों टर्मिनलों के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन्हें वर्ष 2029 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आने वाले समय में पटना में जल परिवहन और पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता