ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Patna Traffic: नितिन नवीन के रोड शो को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, 12 से 4 बजे तक बदलाव

Patna Traffic: आज यानी मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो होने वाला है, जिस कारण आज पटना शहर में कई जगहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

Patna Traffic
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

आज यानी मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो होने वाला है, जिस कारण आज पटना शहर में कई जगहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरु होकर वीरचंद पटेल पथ तक होगा। इसे लेकर पटना एयरपोर्ट से लेकर नहरु पथ होते हुए वीरचंद पटेल पथ तक रोड शो के दौरान वाहन नहीं चलेंगे। 


हालांकि अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों के वाहन और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों के लिए रास्ता बदल कर अलग मार्गों को तय किया गाया है। बता दें कि डीटीओ दफ्तर से दक्षिण की ओर से जाने वाले वाहन डीटीओ दफ्तर टमटम पड़ाव-फुलवारी होते हुए जा सकेंगे। डीटीओ कार्यालय से उत्तर की ओर आने वाले वाहन डीटीओ कार्यालय- जगदेव पथ होते जाएंगे। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक वाहनों की पार्किंग वर्जित रहेगी। एयरपोर्ट से वीवीआईपी को रिसीव करने के लिए आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट के बाहरी पार्किंग क्षेत्र में ही पार्क करेंगे। जगदेव पथ पर वाहनों की पार्किंग वर्जित रहेगी।


वीरचंद पटेल पथ पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा

वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर के नीचे और आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी के ऊपर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक में सभी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।


राजा बाजार फ्लाईओवर पर 12 बजे से परिचालन बंद 

दानापुर से हड़ताली मोड़ की ओर आने वाले राजा बाजार फ्लाईओवर से नहीं आ पाएंगे। नेहरू पथ पर सगुना रोड से आने वाले वाहन दक्षिण में जगदेव पथ-डीटीओ कार्यालय-टमटम पड़ाव- फुलवारीशरीफ होते जाएंगे। पूरब की ओर आशियाना दीघा रोड से दीघा-कुर्जी,-राजापुर पुल- अशोक राजपथ होते जाएंगे। डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन उत्तर में बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा, राजापुर पुल, अशोक राजपथ होते जाएंगे। 


डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन दक्षिण में कोतवाली टी- प्वाइंट से जीपीओ आरओबी के ऊपर से आरब्लॉक आरओबी होते गर्दनीबाग आरओबी से अनीसाबाद की ओर जाएंगे। कंकड़बाग से पटना जंक्शन की ओर पश्चिम की तरफ जाने वाले सभी वाहन जीपीओ आरओबी के ऊपर से आर ब्लॉक आरओबी, गर्दनीबाग आरओबी होते हुए अनीसाबाद की ओर जाएंगे।


शेखपुरा से आयकर गोलंबर तक दोनों लेन में नहीं चलेंगे वाहन

एयरपोर्ट से शुरू रोड शो डुमरा पुलिस चौकी से नेहरू पथ होते हुए आयकर गोलंबर की ओर जाएगा, इसीलिए डुमरा पुलिस चौकी से आयकर गोलंबर तक दोनों लेन में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने पटना के आम लोगों से अपील की है कि शेखपुरा डुमरा पुलिस चौकी से आयकर गोलंबर तक नेहरू पथ चलने की बजाय वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।