ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

CCTV फुटेज की मदद से पटना से गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों में खुशी का माहौल

PATNA: सीसीटीवी कैमरा लगाना कभी-कभी कारगर साबित होता है। इसमें कैद हुआ फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित होता है। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने सीसी

CCTV फुटेज की मदद से पटना से गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों में खुशी का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सीसीटीवी कैमरा लगाना कभी-कभी कारगर साबित होता है। इसमें कैद हुआ फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित होता है। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बरामद किया है। फुलवारीशरीफ के ही खोजा इमली स्थित एक घर से दोनों मिली है। बच्चियों के मिलने से परिजन काफी खुश हैं। बेटियों की बरामदगी को लेकर परिजनों ने फुलवारीशरीफ पुलिस का आभार जताया है।


गौरतलब है कि पटना के फुलवारी शरीफ से दो सगी बहने एक साथ गायब हो गई थी। जिसके बाद बच्ची की बरामदगी को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। इसको लेकर पुलिस पर काफी दबाव था। दोनों बहनों की खोजबीन में पुलिस जुट गयी। 


इस दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। जिसमें पता चला की पूर्णेन्दू नगर में एक महिला के घर दोनों बच्ची पहुंची है जहां गुनगुन और सपना दोनों सुरक्षित हैं। इतना सुनते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। मां मंजू देवी और पिता मंजय गिरी को देखते ही दोनों बच्चियां उनके गोद में चली गयी। इस दौरान पूरा परिवार खुशी से झूम उठा परिजनों ने पुलिसकर्मियों को आभार जताया है। 


टैग्स