ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शरजील इमाम को लेकर पटना से दिल्ली रवाना हुई पुलिस, जहानाबाद से हुआ था अरेस्ट

PATNA: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा है. शरजील इमाम को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना हो गई है. इंडिगो की फ्लाइट 6E-687 से शरजील को दिल्ली ले जाया जा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा है. शरजील इमाम को लेकर पुलिस दिल्ली रवाना हो गई है. इंडिगो की फ्लाइट 6E-687 से शरजील को दिल्ली ले जाया जा रहा है. 10 बजकर 45 मिनट पर शरजील की फ्लाइट दिल्ली लैंड करेगी. इससे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच, CISF, पटना पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच शरजील इमाम को महिला थाने से पटना एयरपोर्ट ले आई. 


शरजील इमाम को रात भर पटना के महिला थाने में रखा गया. जहानाबाद कोर्ट में इमाम को पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस उसे सीधे पटना लेकर आई थी. जहानाबाद कोर्ट में पेशी के बाद शरजील को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को दिया गया है. दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस और बिहार पुलिस ने कम्बाइंड ऑपरेशन में शरजील को उसके पैतृक गांव काको से अरेस्ट किया है. बिहार एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से शरजील को अरेस्ट किया गया है. दिल्‍ली पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्‍य ‍न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पेश किया.


भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को पकड़ने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी


टैग्स