ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

पटना से बड़ी खबर: दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक की मौत और दूसरे बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो

पटना से बड़ी खबर: दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक की मौत और दूसरे बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद मृत समझ दोनों को फुलवारीशरीफ के आईटीबीपी के पास फेंका गया। जहां एक की मौत हो गयी जबकि दूसरी लड़की वहां बदहवास मिली।


मृतक बच्ची की उम्र 8 साल है जबकि घायल लड़की की उम्र 12 साल बतायी जा रही है। घायल बच्ची पटना एम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जलावन लाने के लिए दोनों घर से निकली थी तब से दोनों गायब थी। मंगलवार को जब कुछ लोगों की नजर दोनों बच्चियों पर गई तब इसकी सूचना फुलवारीशरीफ पुलिस को दी गयी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बच्ची की मौत हो गयी है जबकि दूसरी बेहोश पड़ी है। आनन-फानन में बदहवास बच्ची को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। एम्स में वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। वही मृत बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।